Home / मुख्य ख़बर / जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए पुलिस और प्रशासन से लगाई गुहार…

जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए पुलिस और प्रशासन से लगाई गुहार…

हरिद्वार / लक्सर। लकसर तहसील अंतर्गत ग्राम भोगपुर निवासी परिवार ने पुलिस और प्रशासन से जमीन पर जबरन किए गए कब्जे को हटाने की गुहार लगायी है। प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भोगपुर निवासी विनोद कुमार, अमित कुमार व मुन्नी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि चकबंदी अधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से उनकी जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कब्जा करने वाले जमीन पर अवैध खनन करने के मकसद से जमीन को हड़पना चाहते हैं। विनोद कुमार के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि जमीन उनके पिता विनोद कुमार की है। जमीन ही उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है। जिससे पूरे परिवार की रोजी-रोटी चलती है। लेकिन चकबंदी अधिकारी द्वारा गलत तरीके से जमीन को खुर्दबुर्द करना चाहता है। पैतृक संपत्ति को खसरा खतौनी में गलत नंबर अंकित कर षड्यंत्र के तहत किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई है। अमित कुमार ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से गुहार लगाने के साथ सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। न्यायालय की शरण भी ली है। लेकिन चकबंदी अधिकारी के रसूखदार होने के चलते उसके खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने जमीन को कब्जा मुक्त करने एवं चकबंदी अधिकारी के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!