Home / मुख्य ख़बर / आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल का 62वां वार्षिकोत्सव शुरू, स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की मांग…

आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल का 62वां वार्षिकोत्सव शुरू, स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की मांग…

हरिद्वार। शुक्रवार को आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल हरिद्वार का 62वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हुआ। 62वें वार्षिकोत्सव के पहले ही दिन पांच कुंडीय यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में आर्य समाजियों के पहुंचने पर तीन कुंडीय यज्ञ को पांच कुंडीय यज्ञ में परिवर्तित करना पड़ा। यज्ञ के सभी यजमान उत्साहित रहे, तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ में प्रात: के सत्र में लगभग 20 पति-पत्नी यजमान बने। आर्य समाज बीएचईएल की कार्यकारिणी और वरिष्ठ सदस्यों के अतिरिक्त वानप्रस्थ आश्रम, आर्यसमाज आर्यनगर, इन्द्रलोक, आदि और नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति इस सत्र में यजमान बने। यज्ञ के ब्रह्मा और मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो. विनय विद्यालंकार एवं ब्रह्मचारी आर्य गुरुकुल पौंधा द्वारा वेद की ऋचाएं बोली गई।
प्रो.विनय विद्यालंकार ने कहा कि आर्य समाज सामाजिक एकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है जिसे कभी बुलाया नहीं जा सकता।
अध्यक्षीय संबोधन में आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल के अध्यक्ष एवं बीएचईएल नई दिल्ली के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. बलवीर तलवार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में आर्य समाज कार्यकर्ताओं ने पर छोड़कर हिस्सा लिया स्वामी श्रद्धानंद ने हरिद्वार में गुरुकुल की स्थापना करके आर्य समाज की शिक्षा पद्धति के माध्यम से शिक्षा का प्रचार प्रसार कर अंग्रेजों की मैकाले की शिक्षा को खुली चुनौती दी जिससे अंग्रेज सरकार हिल गई।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार से स्वामी श्रद्धानंद जी को भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग की गई।
इस अवसर पर आचार्य डॉ. रामकृष्ण शास्त्री, संस्था के संरक्षक ओपी बत्रा, मंत्री मदन सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता आदि ने विचार रखें। इस दौरान पर भजन प्रवचन और ऋषि प्रसाद लंगर का आयोजन किया गया। डॉ. बलबीर तलवार ने बताया कि वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सामवेद परायण यज्ञ प्रवचन भजन और ऋषि प्रसाद का आयोजन किया जाएगा और रविवार को तीसरे दिन समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि होंगे। सामवेद परायण 31 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!