Home / मुख्य ख़बर / नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देश पर मायापुर हेड रेगुलेटर पर चला महा सफाई अभियान, 8 टन कूड़ा-कचरा हटाया…

नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देश पर मायापुर हेड रेगुलेटर पर चला महा सफाई अभियान, 8 टन कूड़ा-कचरा हटाया…

हरिद्वार। गंगा बंदी के दौरान नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को नगर निगम हरिद्वार द्वारा डाम कोठी के निकट स्थित मायापुर हेड रेगुलेटर पर व्यापक महासफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में जमा कूड़े-कचरे को एकत्रित कर सफाई कार्य किया।
नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा बंदी के दौरान गंगा क्षेत्र, घाटों, रेगुलेटरों एवं आसपास के स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। कूड़े-कचरे का समयबद्ध संग्रहण कर उसका उचित निस्तारण कराया जाए तथा किसी भी स्थान पर गंदगी जमा न होने दी जाए। उन्होंने सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने और संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गंगा क्षेत्र की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गंगा बंदी की अवधि में विशेष सतर्कता रखते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक सलेख चंद, नीरज, बलराम, दीपक, प्रदीप एवं विक्रांत सहित नगर निगम के लगभग 60 सफाई कर्मचारियों ने सहभागिता की। अभियान के अंतर्गत लगभग 8 टन कूड़ा-कचरा एकत्रित कर नगर निगम के प्लांट पर पहुंचाया गया, जहां उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की गई।
नगर निगम हरिद्वार द्वारा गंगा बंदी के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित कर गंगा क्षेत्र एवं शहर के आसपास के स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करना तथा स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार के संकल्प को साकार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!