Home / राजनीति / सड़क निर्माण कार्यों के शुभारंभ पर विधायक पर बरसे स्वामी यतीश्वरानंद…

सड़क निर्माण कार्यों के शुभारंभ पर विधायक पर बरसे स्वामी यतीश्वरानंद…

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कलां में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कॉलोनियों को जोड़नी वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कांग्रेस विधायक का विकास कार्यों से कोई नाता नहीं रहा है, अब चुनाव का समय आ गया है तो विकास कार्यों के बोर्ड बदलने और पिछले कार्यकाल में शुरू कराए गए कार्यों पर झूठा श्रेय लेने का काम कर रही है।
बुधवार को जमालपुर कलां में दयाल एन्कलेव रमा विहार, रुद्र विहार मुख्य मार्ग के कार्य का शुभारंभ पर्वू कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े चार साल से क्षेत्रवासी सड़क न होने की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन क्षेत्र की विधायक ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने खनन विकास निगम से कॉलोनियों की सड़क बनवाने का काम शुरू कराया, जबकि सड़क न बनने करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कार्यकाल में उनके प्रस्ताव पर 1038/2021 घोषणा की थी, जिस पर लालढांग क्षेत्र के रसूलपुर में पुल बनेगा, लेकिन कांग्रेस की विधायक झूठा प्रचार कर श्रेय लेने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जब यह सड़क चलने लायक हो जाए तो इसका भी रिबन काट दे, लेकिन वह चाहते है कि जनता को हर सुविधा मिल सके। जबकि कांग्रेस की विधायक जब चुनाव नजदीक आ गया है और बताने को कोई उपलब्धि नहीं है तो उनके कार्यकाल के कार्यों पर श्रेय लेकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है, लेकिन जनता जानती है। मंडल महामंत्री एवं ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, डॉ प्रदीप चौधरी, नाथीराम चौधरी, मास्टर धर्मेद्र चौहान, डॉ. मनमोहन, प्रमोद चौहान, तिलकराम सैनी, सुधीर ठाकुर, महक सिंह, अभिषेक, विपिन चौधरी, राजदीप सिंह, जोगेंद्र जौनी, मोहित ठाकुर, लवी चौधरी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!