Home / मुख्य ख़बर / निरंजनी मायापुर रामलीला में कैलाश लीला का भव्य मंचन, रावण-वेदवती संवाद ने मोहा मन…

निरंजनी मायापुर रामलीला में कैलाश लीला का भव्य मंचन, रावण-वेदवती संवाद ने मोहा मन…

हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था, हरिद्वार में गुरुवार को कैलाश लीला का भव्य मंचन किया गया। मंचन के दौरान रावण-वेदवती संवाद ने दर्शकों का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। रामभक्तों के जयघोष और “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरा रामलीला पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।
कैलाश लीला के विभिन्न प्रसंगों का कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के साथ मंचन किया। रावण की भूमिका हरिद्वार के जाने-माने कलाकार अमित बोरी ने निभाई, जबकि वेदवती के पात्र में विकास शर्मा नजर आए। भोलेनाथ की भूमिका भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा ने निभाई। वहीं विभीषण का अभिनय अमित शर्मा, कुंभकरण का कृष्णा चंचल, ब्रह्मा का विजय तथा नंदीगण का अभिनय पंकज चौहान ने किया। बाल कलाकारों ने भी अपने शानदार अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कनखल मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सूरज भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंचित कैलाश लीला ने दर्शकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक भाव से जोड़ दिया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य सुभाष चंद गुप्ता, राजू मनोचा, चंद्रशेखर कुर्ल, अतुल जुनेजा, सुमित बोरी, अंकित तिवारी, सचिन बेदी, शिवम वर्मा, आर्यन मनोचा, जॉनी अरोड़ा, लक्ष्य शास्त्री, शिवम भारद्वाज एवं ओम प्रकाश भाटिया सहित बड़ी संख्या में रामभक्त और दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!