Home / राजनीति / मत चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कनखल में मनाया काला दिवस…

मत चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कनखल में मनाया काला दिवस…

हरिद्वार। गुरुवार को AICC के आह्वान पर पूरे देश में काला दिवस मनाते हुए चौक बाजार, कनखल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल व प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि मत चोरी को लेकर जनता के बीच भारी आक्रोश का ही नतीजा है कि वैलेट पेपर से हुए चुनाव की मतगणना हाई कोर्ट के आदेश पर हुई, जिसमें बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी और कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीते।
ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है और जब तक वह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन जारी रखेगी।
पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि जहां देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं वोट चोरी का मुद्दा जनता के सामने आया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सत्ता किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है, जिसका उदाहरण किच्छा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का नतीजा है।
प्रदेश सचिव रविश भटीजा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि आज युवा सड़कों पर संघर्ष कर रहा है और हर किसी की जुबान ज्ञानेश कुमार से प्रश्न कर रही है, जो यह दर्शाता है कि जबरदस्ती थोपा हुआ जनादेश अब इस देश में नहीं चल सकता।
प्रदर्शन में पंडित संजय अत्री, नरेश सेमवाल, ललित वालिया, विजय गुप्ता, लव चौधरी, कपिल चौधरी, रचित अग्रवाल, राहुल चौधरी, मोनू, विनोद कश्यप, अजय दास महाराज, हरद्वारी लाल, समर्थ अग्रवाल, राजकुमार ठाकुर, अनिल ठाकुर, आशु भारद्वाज, देवेश बर्मन, काका बर्मन, विमल सैनी, दिनेश पुंडीर, शांतनु चौधरी, अमित राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!