Home / मुख्य ख़बर / गणेश उत्सव में रोटरी हरद्वार ने किया दो दिवसीय अन्नदान…

गणेश उत्सव में रोटरी हरद्वार ने किया दो दिवसीय अन्नदान…

हरिद्वार। रोटरी हरद्वार ने अपने सामाजिक सेवा कार्यों की निरंतर श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शिवालिक नगर स्थित शिव मंदिर में उत्कल सोसाइटी द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में दो दिवसीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।
गणेश उत्सव के पहले दिन रोटरी हरद्वार द्वारा श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए शरबत एवं जूस का वितरण किया गया। वहीं दूसरे दिन अन्नपूर्णा दिवस एवं अन्नदान सेवा के अंतर्गत भोजन की संपूर्ण व्यवस्था रोटरी हरद्वार की ओर से की गई। इस दो दिवसीय सेवा के माध्यम से हजारों लोगों को जलपान एवं भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी हरद्वार के अध्यक्ष डॉ. नीलमाधव साहू ने किया। उनके साथ उपाध्यक्ष गंगाधर नायक ने सक्रिय भूमिका निभाई। सेवा कार्य में पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन श्रुबुद्धि, बी.एम. गुप्ता, हिमांशु चोपड़ा एवं अजय अरोड़ा, सचिव धर्मेंद्र सिंह मानधाता, रोटेरियन अनिल सिंह, पीयूष मित्तल एवं दीपक राउत,  सहित रोटरी हरद्वार की पूरी टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
रोटरी हरद्वार के सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। अन्नदान को भारतीय परंपरा में सर्वोच्च सेवाओं में माना गया है और इसी भावना के साथ रोटरी हरद्वार निरंतर समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
उत्कल सोसाइटी द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में रोटरी हरद्वार की इस दो दिवसीय सेवा पहल को उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजकों द्वारा सराहा गया। रोटरी हरद्वार ने आगे भी इसी प्रकार “Service Above Self” की भावना के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!