Home / खेल / हरिद्वार की सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम का चयन, 13-14 सितंबर को देहरादून में होगी स्टेट चैंपियनशिप…

हरिद्वार की सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम का चयन, 13-14 सितंबर को देहरादून में होगी स्टेट चैंपियनशिप…

हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम के बालक एवं बालिका वर्ग का चयन शिवडेल स्कूल में किया गया। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि चयनित टीम 13 और 14 सितंबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली 22वीं सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। हरिद्वार जिले की बालक वर्ग की टीम का कप्तान आदित्य ममगई को बनाया गया है। टीम में आदित्य ममगई (कप्तान), तेजस शर्मा, पीयूष बिष्ट, अरब चौधरी, अध्ययन, धैर्य, समन्वय, ऋषभ, अनिरुद्ध, रियांश, मनित, लक्ष्य, आरव और सैम को शामिल किया गया है। वहीं बालिका वर्ग की टीम की कप्तान मुकुंदा घड़ियाल होंगी। बालिका टीम में मुकुंदा घड़ियाल (कप्तान), लावण्या, तिस्या, वान्या कटियार, आद्य मेहता, आद्रिका, सोनम, अनुष्का, धारणा, वेदिका, अनुकृति, निहारिका और अगम्या को शामिल किया गया है।
डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में एकजुट होकर टीम भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया। शिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुर महाराज ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ मैदान में उतरना चाहिए। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर खिलाड़ी आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्टेट चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!