हरिद्वार। बरसात के मौसम में हरिद्वार के शहरी और आबादी वाले क्षेत्रों में सांपों समेत अन्य जलीय जीवों के घरों और आसपास पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसे में वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) लगातार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है।
रविवार को वन विभाग की टीम को सुभाष नगर क्षेत्र में एक कोबरा सांप दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू शुरू किया। कोबरा को सुरक्षित पकड़ने के लिए वनकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि बरसात के दौरान सांप और अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच सकते हैं। वन विभाग की क्यूआरटी टीम को इस तरह की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर भेजा जा रहा है और वन्यजीवों को सुरक्षित रेस्क्यू करने का कार्य किया जा रहा है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर या आबादी क्षेत्र में सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर सके।
सुभाष नगर में मिला कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू…










