Home / मुख्य ख़बर / जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस…

जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस…

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री एवं पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। पतंजलि वेलनेस पंतजलि योगपीठ-2 के योगभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी रामदेव महाराज ने आचार्य बालकृष्ण को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, सनातन जीवन पद्धति जो सार्वभौमिक, वैज्ञानिक सर्वहितकारी है, लोगों की जीवन पद्धति बने। योग, आयुर्वेद रोगियों के लिए एक विश्व चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित होगा। स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के हजारों-लाखों स्कूलों को भारतीय शिक्षा बोर्ड से जोड़ेंगे। आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि जन्मदिन मनाने का अर्थ एक संकल्प लेने का दिन है। आज सम्पूर्ण मानवता को रोगमुक्त करने, वृक्षारोपण, रक्तदान और श्रेष्ठ कार्य करने का संकल्प लिया है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हम पिछले तीन दशक से यह परम्परा हम जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मना रहे हैं। प्रकृति से हम हैं, हमारी संस्कृति है। संस्कृति को बचाने के लिए प्रकृति को बचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ से सम्बद्ध सभी प्रकल्पों तथा शिक्षण संस्थानों के संन्यासी, अधिकारी, कर्मयोगी, शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!