सुमित यशकल्याण

हरिद्वार। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जनपद में निर्माण उपकरण, सीमेंट, सरिया, मार्बल आदि की दुकानों के साथ हार्डवेयर की दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है, यह दुकाने 8:00 से 11:00 तक प्रतिदिन खुली रहेंगी, धीरे धीरे प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू में अब ढील दी जानी शुरू हो गई है, लगातार व्यापारी धरना प्रदर्शन कर दुकानें खोली जाने की मांग कर रहे हैं।
