Home / मुख्य ख़बर / डॉक्टर्स-डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स-डे पर चिकित्सकों व सीए का सम्मान…

डॉक्टर्स-डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स-डे पर चिकित्सकों व सीए का सम्मान…

हरिद्वार। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब रानीपुर द्वारा नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान, निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में चिकित्सकों में डॉ. मोहित चौहान, डॉ. रवि कांत शर्मा, डॉ. तनु गुप्ता, डॉ. एस.के. सुमन, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. आशीष वशिष्ठ को सम्मानित किया गया। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए विनायक मित्तल और सीए इशिका गुप्ता को सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन अनुज गर्ग, सचिव लायन रितेश अग्रवाल, जोन चेयरमैन लायन संदीप धवन, एडवोकेट लायन धीरज चंडोक, लायन डॉ. रविकांत शर्मा, लायन अजय गुप्ता तथा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अनुज गर्ग ने कहा कि डॉक्टर समाज के जीवन रक्षक हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में दोनों ही वर्गों का योगदान अतुलनीय है और लायन्स क्लब रानीपुर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता है।
लायन अजय गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने-अपने क्षेत्र में समाज की अमूल्य सेवा कर रहे हैं। डॉक्टर जहां मानव जीवन की रक्षा कर समाज को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट आर्थिक व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्वों का सम्मान करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और गौरव का विषय है।
कार्यक्रम के अंत में क्लब परिवार ने सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर समाजसेवा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!