देहरादून। सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर डीजीपी का घेराव करते हुए इस्तीफे की मांग की. घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया. अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में लगातार अपराध दर बढ़ता जा रहा है, सांप्रदायिक दंगे भड़कने की स्थिति में हैं, और डीजीपी बंद कमरे में एसी में बैठकर दबे कुचलो पर मुकदमा लिखकर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहे हैं. लुट हत्या बलात्कार, लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कर्णप्रयाग की इतनी बड़ी घटना पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को मुकदमे का डर दिखा रहे हैं. कर्णप्रयाग की ये घटना जो आज उग्र रूप लेने जा रही है, जब ये नहीं संभल पा रही है तो फिर प्रदेश क्या संभालेंगे. भाजपा की सरकार में डर का साया बढ़ता जा रहा है. बेरोजगारों, उत्तराखंडियों पर लाठियां बरसाकर, मुकदमे लिखकर, जेल डालकर भाजपा विफलता का प्रतीक दे रही है।

रमेश जोशी ने कहां कि कॉंग्रेस मरा हुआ विपक्ष बनकर मूक दर्शक बनकर बैठी है. ऐसे में प्रदेशवासी छिपटा रहे है कांग्रेस, भाजपा बारी-बारी से प्रदेश को खोखला करने मे लगी ही है । तत्काल प्रभाव से डीजीपी इस्तीफा दें,
प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सुमिता अग्रवाल, सागर वर्मा, हिमांशु धामी, विजेंद्र, राजेश थापा ,मोनू, लालमढ़ी भारद्वाज, अमिता अग्रवाल, दिव्यांश
