
हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार स्थित पंजीकरण केंद्र पर देशभर से आने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी देखने को मिल रही है।
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर 06 मई 2026 को कुल 7029 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
जारी बुलेटिन के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 1549, गंगोत्री धाम के लिए 1558, केदारनाथ धाम के लिए 2013 और बद्रीनाथ धाम के लिए 1909 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए आज भी कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
इस तरह आज कुल 7029 यात्रियों ने विभिन्न राज्यों से पहुंचकर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।
गौरतलब है कि ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 66,834 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
यात्रा सीजन के चरम की ओर बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में पंजीकरण संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
