Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह, एक दिन में 2797 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण…

चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह, एक दिन में 2797 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण…

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में यात्रियों ने पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
आज कुल 2797 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। इनमें सबसे अधिक 937 यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण किया, जबकि 801 यात्रियों ने बद्रीनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
इसके अलावा 530 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम और 529 श्रद्धालुओं ने यमनोत्री धाम धाम के लिए पंजीकरण कराया। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए आज भी कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऋषिकुल मैदान स्थित इस पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 38,678 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।
चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!