
हरिद्वार। समस्त नगर निगम क्षेत्र में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों सहित नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए तीन वेंडिंग जोन जिसमें प्रथम वेंडिंग जोन चण्डी चौराहा ललतारौ मार्ग, दूसरा भगत सिंह चौक से सेक्टर-टू बैरियर, तीसरा पुल जटवाड़ा ज्वालापुर के ऐसे सभी वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाओं के साथ शीघ्र ही फेरी समिति की बैठक बुलाए जाने की मांग के साथ नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा लाइसेंस विक्रय प्रमाण पत्र के लघु व्यापारियों को उनके कारोबार से हटाए जाने के विरोध में प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में नगर निगम प्रांगण में विरोध सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों का आश्वासन देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर फेरी समिति की बैठक का आयोजन कर उत्तराखंड शासन नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार उचित कार्रवाई के निर्देशन संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि आगामी योजना के तहत दो नए वेंडिंग जोन की डीपीआर तैयार कर उत्तराखंड शासन से स्वीकृति के लिए भेजा गया है, शीघ्र ही शासन के आदेश प्राप्त होने के उपरांत नगर निगम में पंजीकृत सभी स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को आगामी वेंडिंग जोन की योजना में शामिल करना हमारी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा आवंटित किए गए लाइसेंस प्राप्त लाभार्थी को उनके कारोबार से हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड शासन नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के नियम अनुसार पंतद्वीप पार्किंग, रेलवे रोड, भीमगोडा, काली मंदिर मार्ग, विष्णु घाट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर ज्वालापुर नवीन मंडी मार्ग इत्यादि क्षेत्रों में नगर निगम प्रशासन द्वारा वर्ष 2018 में सर्वे कराकर सर्वे सूची में 2545 रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी शामिल किए गए थे नगर निगम में सभी पंजीकृत लघु व्यापारियों को नए वित्तीय वर्ष 26 27 के नियम अनुसार फेरी समिति की बैठक के निर्णय को क्रियान्वन करते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा कारोबारी लाइसेंस दिया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी क्षेत्रों में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों की पहचान कर लाइसेंस प्रक्रिया से जोड़े जाने की कार्रवाई नगर निगम प्रशासन को प्रचलन में लानी होगी।
इस दौरान सुनील कुकरेती, फूल सिंह, कुंदन कश्यप, शिवम सैनी, राजू जैन, जय भगवान, रणवीर सिंह, उमेश कुमार, कमल, पंडित नंदकिशोर गोस्वामी, नीरज कश्यप, मनीष शर्मा, सुशांत कुमार, रामनरेश, आजम अंसारी, धर्मपाल, कामिल, नईम, विकास सक्सेना, दिलीप कुमार, कामिनी मिश्रा, सीमा देवी, मंजू, सुनीता, इंदिरा देवी, पुष्पा दास, अनीता, आशा, सुमन आदि लघु व्यापारी शामिल रहे।
