
हरिद्वार। गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर का हरिद्वार के वार्ड नंबर 10 स्थित बाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में स्वागत और सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम पार्षद प्रत्याशी निखिल सौदाई के संयोजन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उनके साहसिक रुख की सराहना की। इस मौके पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि गैरसैंण विधानसभा सत्र में जनता की समस्याओं को उठाना उनका कर्तव्य था, लेकिन भाजपा सरकार लगातार इन मुद्दों को नजरअंदाज करती रही है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और वे आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, जितेंद्र तेश्वर, वैभव और सागर बेनीवाल सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे और विधायक के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर अनंत पांडेय, आशु भारद्वाज, आशु श्रीवास्तव, दीपक कोरी समेत अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
