Home / मुख्य ख़बर / युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, इलाके में हड़कंप…

युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, इलाके में हड़कंप…

हरिद्वार / मंगलौर। हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र की आकाशदीप कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने कथित रूप से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजेश प्रजापति के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और मानसिक तनाव में था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
अचानक हुई इस दु:खद घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय क्षेत्र में भी शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!