Home / राजनीति / बिहार की जीत हमारी है अब बंगाल की बारी है -सुनील सैनी।

बिहार की जीत हमारी है अब बंगाल की बारी है -सुनील सैनी।

हरिद्वार। बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए और भाजपा पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत विकास की एवं सुशासन की जीत है, बिहार की देव तुल्य जनता की जीत है देश के प्रधानमंत्री की जीत है। देश के प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव प्रचंड जीत के साथ जीत रही है और यह देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव है। देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस राज्य में प्रचार के लिए जाते हैं वहां प्रचंड जीत होती है, देवभूमि उत्तराखंड संतों की भूमि है और संतों का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री चुनाव में जाते हैं वहां हमें प्रचंड जीत हासिल होती है। बिहार में माता और बहनों युवाओं ने विकास को जिताया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जीत है, बिहार की जनता ने साबित कर दिया कि वह जंगल राज नहीं विकास कार्य चाहती है। बिहार की जीत हमारी है अब बंगाल की बारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!