
हरिद्वार / कनखल। सोमवार 15 सितम्बर को कुछ व्यक्तियों द्वारा जगजीतपुर कनखल के इलाके में जगह-जगह फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया गया, जिसमें वादी मनोज कुमार की शिकायत पर नामजद युवकों द्वारा वादी की दुकान के बाहर से वादी को जान से मारने की नियत से 02 फायर करने जिसमें वादी के बाल-बाल बचने व गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना कनखल पर मु.अ.सं. 260/2025 धारा 109.352.351(2) बीएनएस का अभियोग पजीकृत कराया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम में सम्मिलित सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश दिये गये व टीम गठित की गई।
टीम द्वारा पूछताछ की गई तो सामने आया कि उक्त घटना पिल्ला गैंग के सदस्यों द्वारा की गई है जिनका लीडर/ संरक्षक भानु गैंग के सदस्यों को संरक्षण देकर जगह-जगह अपराधिक घटनाएं करता/ करवाता है और अपने व गैंग के सदस्यों की माननीय न्यायालय में पैरवी कर जमानत करने का काम भी देखता है।
गठित पुलिस टीम ने गैंग के ठिकानों पर लगातार दबिश देकर मंगलवार 16 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर भानु भारद्वाज को श्री यंत्र पुल से होते हुए बैरागी कैंप को जाने वाले रास्ते पर नाजायज असलाह के साथ दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिनों पहले पिल्ला गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर देहरादून में भी आसिफ उर्फ बाबा पर सहारनपुर चौक देहरादून पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। कनखल में लड़कों को भेज कर जगह-जगह गोली चलवाई थी जिससे कि विपक्षियों में भय का माहौल पैदा हो जाए।
आरोपी के पास से सोमवार 15 सितंबर 2025 को जगजीतपुर व कनखल क्षेत्र अंतर्गत की गई फायरिंग में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण आरोपित…
भानू भारद्वाज पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम भोगपुर, थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
बरामदगी माल…
1- एक अदद तमचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस।
2- घटना मे प्रयुक्त मो.सा.
पुलिस टीम…
1- प्रभारी निरीक्षक, रविंद्र शाह।
2- व.उ.नि. नितिन चौहान।
3- उ.नि. शुधान्शु कौशिक।
4- का. सतेन्द्र सिह रावत।
5- का. प्रलव चौहान।
6- का. उमेद सिंह।
