
हरिद्वार। कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस द्वारा कालनेमि साधु बाबाओं को लगातार पकड़ा जा रहा है। इस अभियान के तहत हरिद्वार में देवभूमि उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने वाले नकली साधु बनकर या तंत्र-मंत्र की विद्या दिखाने या साधु की वेशभूषा धारण करने वाले पाखंडी बाबाओं जो बिना वैध आईडी रेलवे स्टेशन में यहां वहां अनावश्यक घूम कर यात्रियों को परेशान अथवा ठगने का काम कर रहे हैं के खिलाफ जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा कालनेमि अभियान के तहत गिरफ्तार करते हुए सख्त कार्रवाई की गई।
“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सोमवार को निम्नलिखित कालनेमि साधु, बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172 (2) बीएनएसएस गिरफ्तार कर थाना जीआरपी हरिद्वार लाया गया पूछताछ कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है…
1- नन्हें सिंह पुत्र नाथे सिंह, निवासी जलालाबाद नजीबाबाद, बिजनौर उ.प्र.
2- बाबूलाल पुत्र रामदयाल, निवासी गंगानगर वार्ड नं.-09 धनौरा अमरोहा थाना अमरोहा उ.प्र.
3- ऋषिपाल पुत्र नत्थु नि.- रामघाट रोड, चंडोली, अलीगढ़ उ.प्र.
4- आनन्द गिरी पुत्र राजाराम गिरी नि.-वार्ड नं.-10 खालसा कॉलेज, गोल्डन कालोनी, यमुनानगर, जगाधरी हरियाणा।
