
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिशा निर्देशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेत्तृव में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गुरुवार 29 मई 2025 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान 01 महिला आरोपी निवासी-लाल कोठी लालजीवाला झुग्गी झोपड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार को 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ पर आरोपी महिला द्वारा बताया कि अवैध गांजा को यात्रा सीजन में अच्छे दामो पर बेचकर पैसे कमाने की योजना थी।
महिला आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम व पता आरोपी…
महिला आरोपी, नि. लाल कोठी लालजीवाला झुग्गी झोपड़ी, थाना कोतवाली नगर हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण…
1.6 किलाेग्राम अवैध गांजा।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. चरण सिंह।
2- म.हे.का. शारदा। 3- कानि. कमल मेहरा। 4- कानि. सन्दीप रावत।
