
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा अपनी श्रमिक सेवा के दौरान शहीद हुए तमाम मजदूर श्रमिकों को याद करते हुए स्वतंत्रता सेनानी पार्क में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ फलदार वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर श्रमिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि सभी श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को अपनी श्रमिक सेवाओं के दौरान अमर शहीद हुए मजदूर श्रमिकों की याद में सार्वजनिक स्थलों पर एक पेड़ मजदूर शहीदों के नाम अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नियोजनों का और दायरा बढ़ाकर मजदूर श्रमिकों की आय वृद्धि के साथ बढ़ती महगाई को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेग बढ़ाए जाने की भी आवश्यकता है और श्रमिकों के स्वास्थ्य चिकित्सा प्रबंधन के लिए ईएसआईसी की शाखाएं श्रमिकों की बस्तियों में स्थापित किया जाना न्याय संगत होगा।
वृक्षारोपण करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में लघु व्यापार एसो.के शहर अध्यक्ष सुनील कुकरेती, बैरागी सभा के अध्यक्ष फूल सिंह चौधरी, ऑटो विक्रम यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार, व्यापारी नेता राजेश खुराना, ओमप्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा, प्रद्युम्न सिंह, चुन्नू चौधरी, तस्लीम अहमद, नईम सलमानी, वीरेंद्र, नीतीश अग्रवाल, चंदन रावत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।










