राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी गठित…

हरिद्वार। राजकीय वाहन चालक, उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की गई। नई कार्यकारिणी में सबर सिंह रावत को प्रदेश अध्यक्ष एवं महावीर सिंह त्यागी को प्रदेश महामंत्री चुना गया। इसके साथ अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। गौरतलब है कि राजकीय वाहन चालक महासंघ, उत्तराखंड का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र गुकांवि में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत महासंघ की पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की गई। नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष- सबर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री- महावीर सिंह त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- रमेश लाल, भगवती उनियाल -उपाध्यक्ष मुकेश पुरी -कोषाध्यक्ष, जयवीर सिंह राणा, धीरेन्द्र प्रसाद संगठन मंत्री, संप्रेषक प्रदीप सिंह, धीरेन्द्र प्रसाद रावत, मुख्य सलाहकार, गोपाल सिंह अधिकारी प्रमुख सलाहकार, कार्यालय मंत्री शिवकुमार, सहायक कार्यालय मंत्री जितेंद्र कुमार, संगठन मंत्री गौरव कैंथुरा, नत्थू लाल नौटियाल संयुक्त मंत्री, कृष्ण कुमार सैनी संरक्षक, पंकज भंडारी को चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्कर सिंह पंवार, सहायक चुनाव अधिकारी धीरेन्द्र सिंह व महावीर त्यागी ने परिणाम की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सबर सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!