स्वामी श्रद्धानन्द शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की आम सभा की बैठक में कार्यकारिणी का किया गया विस्तार…

हरिद्वार। बुधवार को स्वामी श्रद्धानन्द शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की आम सभा की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सभी को साथ लेकर बिना भेदभाव के काम किया जाएगा और कर्मचारियों की मांगों को प्रशासन से मिलकर पूर्ण किए जायेंगे तथा विश्वविद्यालय के हित को सर्वोपरि माना जाएगा।
महामंत्री दीपक आनन्द ने बताया कि सत्यदेव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिजेन्द्र सिंह एवं नीरज कुमार को उपाध्यक्ष, मदन लाल जाट को वरिष्ठ उपमंत्री, कुलदीप रतूड़ी एवं रविन्द्र कुमार को उपमंत्री, गुरप्रीत सिंह को संगठन मंत्री, विजयपाल को कोषाध्यक्ष, विरेन्द्र सिंह बिष्ट को प्रचार मंत्री एवं रमेशचन्द्र को कार्यालय मंत्री बनाया गया तथा सदस्य के रूप में अरविन्द कुमार, विजेन्द्र राठी, अयोध्या प्रसाद नवानी, जसवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह नेगी, जितेन्द्र मोहन, विपिन कुमार, अम्बरीश कुमार एवं नरेश को मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के नियम उपनियम के अनुसार कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष सोनू कुमार एवं उनके प्रतिनिधि मण्डल दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!