
हरिद्वार । प्रदेश में लगातार जनता की आवाज उठा रहा सुराज सेवादल आज विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम सदर के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगा। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि जनपद में अधिकारी अपनी कार्यशैली नहीं सुधर रहे हैं जिसके चलते जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है जनता की मांगों को लेकर आज sdm कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा
