
हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में दवाई लेने जा रहे दंपत्ति से बेखौफ बदमाशों ने चेन झपटने का प्रयास किया है। महिला द्वारा साहस दिखाए जाने पर लुटेरे बिना चेन लूटे फरार हो गए हैं।
दरअसल जगजीतपुर के रहने वाले संदीप वालिया अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए जा रहे थे उन्होंने बताया कि कार्तिकेय अपार्टमेंट के सामने दो लड़के बाइक पर खड़े थे और जैसे वे थोड़ी दूर पहुंचे तो पीछे से अज्ञात बाइक सवारों ने पीछे बैठी उनकी पत्नी के गले से चेन को झपटने का प्रयास किया। महिला ने घटना को भाफते हुए तुरंत अपने चेन को मजबूती से पकड़ लिया, जिसके बाद बदमाश बिना चैन लुटे ही फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है
