उत्तराखण्ड में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने को लेकर अखिलेश यादव से मिले प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल…

उत्तर प्रदेश / सुमित यशकल्याण।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अखिलेश यादव का उत्तराखंड से गए प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर बधाई दी व उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में पार्टी को मजबूती करने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की साथ ही भाजपा सरकार व उनके नेताओं द्वारा प्रदेश में किए जा रहे घोटालों व अत्याचारों के खिलाफ अवगत कराया जिसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को लेकर रणनीति तैयार की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी नए रंग रूप में दिखाई देगी।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन देहरादून प्रदेश कार्यालय में 09 अक्टूबर को 2022 को सुबह 11:00 बजे बुलाई गई है। जिसमें बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फैसला लिया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश के पदाधिकारि व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेगें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश परिहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय, हरपाल शर्मा राष्ट्रीय सदस्य समाजवादी छात्र सभा, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, भगवती प्रसाद त्रिपाठी, डांसिंग मरेगा, दिनेश गिरी, राजू बांसवाड़ा पंडित कुलदीप शर्मा दिलवर सिंह रावत आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!