संजय चोपड़ा अपने साथियों के साथ भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कराई बीजेपी में ज्वाइनिंग, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संजय चोपड़ा व उनके सैकड़ों साथियों को भाजपा का पटका ओढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के कार्यालय खन्ना नगर में संपन्न हुआ।

मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, उत्तराखण्ड।

इस अवसर पर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि संजय चोपड़ा एक जमीनी कार्यकर्ता हैं और पूरे प्रदेश में रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को भारी तादाद में संगठित किए हुए हैं, चोपड़ा के एक लंबे संघर्ष के बदौलत उत्तराखंड राज्य में नगरीय फेरी नीति नियमावली उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाई गई और संजय चोपड़ा के भाजपा में आने से उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। कौशिक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष के 50 लाख रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना के तहत स्वरोजगारी मानते हुए उनके कारोबारी स्थानों पर ही वेंडिंग जोन, हॉकिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संजय चोपड़ा को भारतीय जनता पार्टी की मुख्यधारा में लाकर भाजपा के प्रचार-प्रसार केंद्र व राज्य सरकार की स्ट्रीट वेंडर्स योजनाओं को प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर्स तक पहुंचाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।

संजय चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष, कृषि उत्पादन मंडी समिति, हरिद्वार।

इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतवर्ष के सभी रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को केंद्र सरकार के संरक्षण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लक्ष्य वर्ष 2022 से बढ़ाकर 2024 तक किया गया है, वहीं अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा पार्लियामेंट कमेटी जिसके अध्यक्ष भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की सिफारिश पर राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम 2014 को सभी राज्यों की स्थानीय निकायों के माध्यम से मुस्तैदी से लागू करने को राज्य सरकारों को निर्देशित किया जा चुका है, रेड़ी पटरी वालों की इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मैंने और मेरे साथियों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य ग्रहण की है, आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

संजय चोपड़ा व उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता के कार्यक्रम में उपस्थित रहे भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक मिश्रा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, भाजपा नेता ओमकार जैन, भाजपा नेत्री पूनम माखन, भाजपा नेता राहुल चौहान, भाजप नेता मयंक गुप्ता, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते मुख्य कार्यकर्ताओ में राजेंद्र पाल, मनोज कुमार मंडल, जय सिंह बिष्ट, जय भगवान, लालचंद, भोला यादव, कामिनी मिश्रा, बबलू गुप्ता, शुभम सैनी, सुमित कश्यप, ऋषि पाल सिंह, विजय गुप्ता, तस्लीम अहमद आदि भाजपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!