सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा ससम्मान फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर दी गयी भावभीनी विदाई, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शनिवार को पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर उच्चाधिकारियों द्वारा ससम्मान विदाई दी गई। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए जयेन्द्र सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1962 को हुआ था और वें 17 नवम्बर 2008 को पुलिस विभाग में कानि. के पद पर भर्ती हुए। जयेन्द्र सिंह मूल रूप से जनपद टिहरी गढवाल के निवासी है। जयेन्द्र सिंह एक्स आर्मी कोटे से कानि. के पद पर भर्ती हुये थे। जयेन्द्र सिंह के द्वारा पुलिस विभाग में 13 वर्ष 05 माह 13 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारी द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत भी किया गया है। जयेन्द्र सिंह भर्ती तिथि से जनपद हरिद्वार में ही नियुक्त रहे है।

उ.नि.वि. श्रेणी से सेवानिवृत्त होने वाले प्रकाश चन्द्र का जन्म दिनांक 14अप्रैल 1962 को हुआ था और वें 30 नवम्बर 1980 को पुलिस विभाग में कानि. के पद पर भर्ती हुए। अपनी कड़ी मेहनत एंव परिश्रम के उपरान्त प्रकाश चन्द्र को 20 नवम्बर 2006 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि. और 11 ज़ून 2017 को उ.नि.वि. के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। प्रकाश चन्द्र मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं। प्रकाश चन्द्र ने पुलिस विभाग में 41 वर्ष 05 माह 05 दिवस की अपनी सेवा दी हैं और सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारी द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत भी किया गया है। प्रकाश चन्द्र जनपद हरिद्वार के साथ-साथ टिहरी गढवाल और देहरादून में भी नियुक्त रहे हैं।

उ.नि. (पीटी.) पद से सेवानिवृत्त हुए सुरेन्द्र सिंह का जन्म 01 मई 1962 को हुआ था और वें 15 मार्च 1993 को पुलिस विभाग में कानि. के पद पर भर्ती हुए। अपनी कड़ी मेहनत एंव परिश्रम के उपरान्त सुरेन्द्र सिंह को 11 ज़ून 1986 को वरिष्ठता के आधार पर सहायक परिचालक, 02 ज़नवरी 1997 को प्रधान परिचालक और 23 अप्रैल 2021 को उ.नि. (पी.टी.) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। सुरेन्द्र सिंह मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं। सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस विभाग में 39 वर्ष 01 माह 15 दिवस 40 दिन अपनी सेवाएं दी हैं और सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारी द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत भी किया गया है। सुरेन्द्र सिंह जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद उत्तरकाशी में भी नियुक्त रहे है।

लंबे सेवाकाल के उपरान्त सेवानिवृत्ति के इस भावुक पल पर सेवानिवृत्त जवानों को उपस्थित पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे ताउम्र उत्तराखण्ड पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। किसी भी प्रकार की जरुरत पड़ने पर पुलिस विभाग हर संभव मदद को उनके साथ खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!