हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में बाबा रामदेव हाथी के ऊपर बैठकर योगासन करते दिखाई दे रहे हैं , तभी हाथी द्वारा हिलने से बाबा का संतुलन बिगड़ जाता है और बाबा रामदेव धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं, गनीमत रही कि बाबा के गंभीर चोटें नहीं आई, नहीं तो इतनी ऊपर से गिरकर बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी, वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा का बताया जा रहा है जहां बाबा रामदेव गोकुल के रमन रेती गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे, बाबा आश्रम में ही हाथी के ऊपर बैठकर योगासन कर रहे थे तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए, वीडियो वायरल,
