सुमित यशकल्याण।

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद अब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिये गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई प्रदेश में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।
लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के राज्यपाल।
बनवारी लाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल।
जगदीश मुखी असम के राज्यपाल को नागालैंड की भी अतरिक्त जिम्मेदारी व आरएन तिवारी तमिलनाडु के राज्यपाल बनाये गये हैं।
